राष्ट्रीय

भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर, दिल्ली के कई हाईवे बंद, रेल की पटरियों पर जमे किसान

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
27 Sept 2021 10:30 AM GMT
Updated: 2021-09-27 11:31:19
bharat band
x
देश भर में भारत बंद का मिला-जुला असर असर दिखा। दिल्ली के कई हाईवे बंद, रेल की पटरियों पर किसान जमे रहे।

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ देश के किसान 10 माह से आंदोलन पर हैं। 10 माह पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को देशव्यापी भारत बंद का संयुक्त मोर्चा ने आह्वान किया है। 40 से अधिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। 10 घंटे के भारत बंद मे सर्वाधिक असर दिल्ली तथा उसके पडोसी राज्यों में देखने को मिल रहा है। किसान हाईवे पर बैठे हुए हैं जिससे चारों ओर लंबा जाम लगा हुआ है। ऐसा ही कुछ हाल रेल की पटरी पर भी देखने को मिल रहा है। रेलवे ट्रैक पर किसानों के पहुंच जाने से रेल यातायात बाधित है।

क्या हैं बंद में हालात

सोमवार 27 सितंबर को भारत बंद का देश के कई बड़े शहरों में असर देखा जा रहा है। हरियाणा और दिल्ली में बंद का सर्वाधिक असर दिख रहा है दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर किसान पहुंच चुके हैं वहीं मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर भी जाम लगा हुआ है। दिल्ली में प्रवेश करने वाली ज्यादातर सड़कों पर किसानों ने धरना दिया हुआ है।

रेलवे ट्रैक हुआ बाधित

वही जानकारी मिल रही है पंजाब ने प्रदर्शनकारी अमृतसर के देवीदास पुरा गांव में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे हुए हैं। ऐसे में उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल आवागमन प्रभावित हो रहा है। केवल अंबाला और फिरोजाबाद मंडल की 25 ट्रेनें प्रभावित हुई है।

टिकैत ने दिया बयान

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कहीं कुछ फील नहीं है यह एक सांकेतिक बंद आयोजित किया गया है। उन्होंने देशभर के दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शाम 4ः00 बजे के बाद व्यापारी अपनी दुकान खोलें। साथ ही उन्होंने एक बार फिर किसानों से अपील करते हुए कहा है कि बंद के दौरान एंबुलेंस, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी तथा जरूरतमंदों को आने जाने से ना रोका जाए।

कई दलों ने दिया समर्थन

जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई राजनीतिक दलों के साथ ही क्षेत्रीय संगठन समर्थन दे रहे हैं। कई कर्मचारी यूनियन, पासपोर्ट यूनियन, महिला संगठन युवा संगठन, हरियाणा कर्मचारी संघ अखिल भारतीय नाबार्ड कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय युवा मंच जैसी कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन भारत बंद के समर्थन में है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story