
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 11,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Maharashtra Health Department Recruitment / Arogya Vibhag Bharti 2023 News: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने सोमवार को जानकारी दी कि विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सी और डी श्रेणियों के लगभग 11,000 पद जल्द ही भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न गवर्नमेंट अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सी और डी श्रेणियों में नर्सों, तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों से संबंधित 10949 पद जल्द ही भरे जाएंगे। बता दें कि वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अधीन इन पदों के लिए पिछला भर्ती अभियान कथित अनियमितताओं में पकड़ा गया था और उसे रोकना पड़ा था।
महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने जानकारी देते हुए बताया की सी और डी श्रेणियों में नर्सों, तकनीकी कर्मचारियों और गैर-तकनीकी कर्मचारियों सहित 60 विभिन्न प्रकार के पद हैं। इससे राज्य सभी सरकारी अस्पतालों में सी और डी श्रेणियों के लगभग सभी पद भरने में सक्षम हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने बताया कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी।
महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा और परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।