
LPG Price Hike: करोड़ों नागरिकों को झटका, ₹50 बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, पिछले एक साल में ₹215 महंगी हुई रसोई गैस

LPG Cylinder Price Hike: देश की राजधानी समेत एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी बुधवार को सुबह 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर पर की गई है। एक साथ 50 रुपए बढ़ा देने से महंगाई की मार झेल रही आम जनता की कमर एक बार और टेढ़ी हो गई। गैस सिलेंडर पर बढ़ते बोझ का असर सीधे रसोई पर दिख रहा है। अगर पिछले आंकड़ों को जोड़कर देखा जाए तो 1 वर्ष में रसोई गैस सिलेंडर में करीब सवा दो सौ की बढ़ोतरी हो चुकी है। सैकड़ा का अंक पार कर अब एलपीजी का दाम हजार के आंकड़े तक पहुंच गया है।
दिल्ली में 1053 रुपए का हुआ एलपीजी सिलेंडर
एलपीजी के दामों में हुई बढ़ोतरी से देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू कोई गैस सिलेंडर के दाम 1003 रुपए से बढ़कर 1053 रुपए पहुंच गया है। लगातार बढ रहे रसोई के दाम आम लोगों को चिंता में डाल रखा है यह जानकारी इंडियन आयल की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार है।
बढे 215 रुपए
एलपीजी गैस के पुराने रेट पर नजर दौराई जाए तो पता चलता है कि पिछले 1 वर्ष में रसोई गैस के दाम में 215 का इजाफा हुआ है। 1 वर्ष पूर्व 834.50 रुपए से बढ़कर एलपीजी के दाम 1003 रुपए तक पहुंच गया था। जिसमें अब 50 रूपये और बढ़ा दिए गए। इस समय दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपए पहुंच गया है।
5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा
महंगाई के इस बढ़ते क्रम में 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। अब इस 5 किलो वाला सिलेंडर प्राप्त करने के लिए 18 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे।
वही बताया गया है कि कमर्शियल सिलेंडर में इस बार 8.50 रुपए की कटौती की गई है। पिछले कुछ दिन पूर्व कमर्शियल सिलेंडर में 198 रुपए की कटौती हुई थी। जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 2021 रुपए हो गई थी। अब इसमें भी 8.50 रुपए की कटौती कर सकता किया गया है।
देश के महानगरों में सिलेंडर के दाम पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के वर्तमान समय में दाम 1053, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052.50 तथा चेन्नई में 1068.50 रुपए है।
