
राष्ट्रीय
Gorakhpur Link Expressway को लेकर Latest Update, इस समय होगा शुरू
Suyash Dubey | रीवा रियासत
29 Aug 2023 10:18 PM IST

x
Gorakhpur Link Expressway News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आवागमन की सुविधा इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
Gorakhpur Link Expressway News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आवागमन की सुविधा इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। लिंक एक्सप्रेस-वे का तीन चौथाई से अधिक काम लगभग पूरा हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से गोरखपुर क्षेत्र, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ, आगरा और दिल्ली तक तेज और सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर बाईपास एनएच-सत्ताइस ग्राम जैतपुर के पास से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद आजमगढ़ के सालारपुर में समाप्त होगा।
Next Story