राष्ट्रीय

Lakshadweep Vs Maldives: PM मोदी-भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव के 3 मंत्री सस्पेंड, देश में ट्रेंड कर रहा हैशटैग BoycottMaldives

Lakshadweep Vs Maldives
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षदीप दौरा

Lakshadweep Vs Maldives: पीएम मोदी और भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है।

Lakshadweep Vs Maldives: पीएम मोदी और भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। शिउना के अलावा दो अन्य डिप्टी मिनिस्टर्स माल्शा और हसन जिहान को भी निलंबित किए जाने की खबर है।

इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षदीप दौरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही भारत के टूरिज़्म सेक्टर में फेसिलिटीज़ को लेकर भी कमेंट्स किए थे। मालदीव के मंत्रियों द्वारा ऐसी टिप्पणी के बाद से सोशल मीडिया में लगातार #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। वहीं, भारत के कई सेलेब्रिटीज ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की तारीफ और समर्थन किया।

मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।


मालदीव की मंत्री ने पीएम मोदी-भारत पर आपत्तीजनक टिप्पणी की थी

मालदीव की मंत्री मानियम शिउना ने सोशल मीडिया में एक बड़ा ही विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। इसके बाद नेता ज़ाहिद रमीज ने लिखा कि भारत सर्विस के मामले में हमारा मुकाबला नहीं कर सकता। मरियम यूथ एम्पावरमेंट, इन्फॉर्मेशन एंड आर्ट की डिप्टी मिनिस्टर थीं।

उनकी इस पोस्ट पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा- शिउना ने गलत शब्द कहे हैं। ये बात मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को ऐसी टिप्पणियों से दूरी बनानी चाहिए।


PPM के नेता जाहिद रमीज ने लिखा- बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है।


मालदीव के नेता ने लिखा- वहां सफाई नहीं, कमरों से बदबू आती है

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने PM मोदी का लक्षद्वीप वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बढ़िया कदम है! यह मालदीव की नई सरकार के लिए एक बड़ा झटका है, जो चीन की कठपुतली है। इस दौरे के बाद लक्षद्वीप में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके जवाब में PPM के नेता जाहिद रमीज ने लिखा- बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है, वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे, जितनी हम रखते हैं। उनके कमरों में आने वाली बदबू टूरिस्टों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।

सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध बढ़ा

PM मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप अब मालदीव को टक्कर देता नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं। इससे मालदीव के मंत्री और नेता नाराज नजर आए। उनके आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के नागरिकों के बीच जंग छिड़ गई। भारत के लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है।


एक भारतीय ने मालदीव के विरोध में वहां जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। उसने सोशल मीडिया पर मालदीव जाने की कैंसिल्ड टिकट का फोटो शेयर किया।


लोगों ने मालदीव की छुट्टियां कैंसिल की

भारतीय लाखों रुपए खर्च कर मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसी से वहां की अर्थव्यवस्था चलती है। लोगों को रोजगार मिलता है। इसके बावजूद मालदीव के लोग भारत के खिलाफ बात कर रहे हैं और भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसके जवाब में कई भारतीयों ने मालदीव की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं।

Next Story