
जानें, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का प्रमुख कारण

Petrol Diesel Price Hike Reason: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लगातारबढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। संसद में विपक्षी बढ़ती महंगाई को लेकर मुद्दा बना रहे हैं। इसी के जवाब में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की तुलना में भारत पेट्रोल डीजल की कीमतों में बहुत कम बढ़ोतरी कर रहा है।
निर्मला सीतारमण के अनुसार:
बीते सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए आपूर्ति में आ रही परेशानियों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में अनेक देश प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे हैं, आप ईंधन की कीमतें कैसे बढ़ा सकते हैं?... इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यूक्रेन में हो रहे युद्ध का सभी देशों पर प्रभाव हो रहा है। विशेष रूप से कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला बांधित है, जिसके कारण ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लगभग रोज हंगामे हो रहे हैं।
पेट्रोल-डीजल की अन्य देशों में बढ़ोतरी:
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारत में अब तक सिर्फ 5 फ़ीसदी तक की ही बढ़ोतरी हुई है। 'मेरे हिसाब से भारत में पेट्रोल की कीमतें बीते दो हफ्तों में 5% बढ़ी है। साथ ही यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केवल भारत में ही इजाफा नहीं हुआ है। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच में पेट्रोल की कीमतें अमेरिका में 51%, जर्मनी में 55%, कनाडा में 52%, फ्रांस में 50%, ब्रिटेन में 55% और स्पेन में 58% बढ़ी है।
15 दिनों में 13वीं बार किया गया कीमतों में इजाफा:
देशभर में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 15 दिनों में 13वीं बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अब तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगभग 9 पॉइंट 20 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत
Web Stories, Content Creator, Publisher