राष्ट्रीय

गायों का दूध बढ़ाने राजकीय पशु की हत्या, मामला दर्ज

गायों का दूध बढ़ाने राजकीय पशु की हत्या, मामला दर्ज
x
उदयपुर / Udaipur। राजस्थान ((Rajasthan) के सूरजपोल (Surajpol) थाना क्षेत्र के रहने वाले एक डेयरी संचालक ने ऊंट की बली दे दी।

उदयपुर / Udaipur। राजस्थान ((Rajasthan) के सूरजपोल (Surajpol) थाना क्षेत्र के रहने वाले एक डेयरी संचालक ने ऊंट की बली दे दी।

लेकिन इस बात की जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि ऊंट की हत्या की गई है।

और उसकी सिर भी आरोपी के डेयरी फार्म से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है।

टोना टोटका है वजह

जानकारी के अनुसार गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में राजेश द्वारा डेयरी संचालित करता है। गायों की तबीयत खराब होने दूध का उत्पादन डेयरी में कम हो गया। ऐसे में परेशान राजेश ने अपनी समस्या दूसरे डेयरी संचलक चेतन से बताया।

जहां चेतन ने इसके लिए अपने पिता से मिलवाया जो अपने को भोपा बताता था । उसने टोना टोटका करने की बात कही। जिसमें बताया कि ऊंट की हत्या कर उसकी गर्दन डेयरी में गाड दे तो उसका व्यापार तेजी से चलने लगेगा। गायंे दूध भी ज्यादा देने लगेंगी।

राजेश भोपा के बहकावे में आ गया और उसने उंट की हत्या कर दी। और उसकी गर्दन को डेयर में ले जाकर गाड दिया। लेकिन इसके बाद भी उसकी समस्याएं कम होने का नाम नही ले रही थी। दिनो दिन बढ़ती समस्या को देखते वह चिंतित था।

आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

बताया जाता है कि इसी बीच किसी ने पुलिस से उंट की हत्या मामले की मुखबिरी कर दी। सटीक जानकारी होने से पुलिस ने आरोपी राजेश अहीर से जांनकारी ली। लेकिन वह पहले तो नही कुबूल रहा था। लेकिन पुलिस भी पूरी तैयारी मे था।

जब सटीक जानकारी और सीसीटीव्ही की बात समाने आई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। वही राजेश के बताने पर पुलिस ने शोभालाल चेतन और रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story