
जेल जाने के करीब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन? मचा हंगामा

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब ऐसा लगा कि वह बेल जाने के करीब हैं तो अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए गांडेय के झामुमो विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा कराया गया है। बाबूलाल ने कहा कि राज्य में एक बार फिर से संवैधानिक संकट उत्पन्न होने की स्थिति है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह पता है कि उनकी पत्नी अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। बाबूलाल ने महारष्ट्र हाइकोर्ट के एक निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने में एक साल से भी कम वक्त है और कोर्ट के उस आदेश के मुताबिक एक साल से कम समय रहने पर विधानसभा उपचुनाव कराया जाना असंवैधानिक है।
झारखंड में पिछला विधानसभा चुनाव का परिणाम जिस दिन में आगया है. उस दिन से ही चुनाव आयोग विधानसभा का गठन कर दी है। ऐसी परिस्थिति में झारखंड में भी उपचुनाव कराया जाना असंवैधानिक होगा, क्योंकि अब यहां भी एक साल से कम बचा है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर ऐसा निर्णय लेते हैं तो यह उनकों दूसरी बड़ी गलती होगी।
बाबूलाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का ऐसा कोई भी प्रस्ताव आता है तो भाजपा राज्यपाल से मिलकर इस मामले में अटानी जनरल से सलाह लेने व विधि-सम्मत कदम उत्तााए जाने की मांग करेगी। बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऐसे कदम से एक बार फिर झारखंड का मजाक बन सकता है। भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग नहीं करेगी।