
भारत की आबादी 2023: पॉपुलेशन के मामले में चीन अभी भी नंबर 1 पर! भारत दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश

India's population 2023: इसी साल विदेशी सर्वे कंपनियों ने दावा किया था कि आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है. यानी भारत दुनिया की सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश बन गया और चीन इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है. लेकिन भारत सरकार इस सर्वे को सत्य नहीं मानती है. केंद्र सरकार का कहना है कि जनसंख्या के मामले में भारत अभी चीन से आगे नहीं बढ़ा है. चीन दुनिया का सबसे पॉपुलेटेड देश है और भारत दूसरे नंबर पर है.
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने लोकसभा में 25 जुलाई को भारत की जनसंख्या को लेकर जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बतया है कि UN के इकोनॉमिक और स्पेशल अफेयर्स डिपार्टमेंट, पॉपुलेशन डिवीजन के ऑनलाइन पब्लिकेशन और World Population Prospect 2023 के हिसाब से चीन दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है. एक जुलाई 2023 को चीन की जनसंख्या 1 अरब 42 करोड़ 56 लाख 71 हजार अनुमानित की गई है.
भारत की जनसंख्या 2023
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आबादी पर नेशनल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक जुलाई 2023 तक भारत की आबादी 1 अरब 39 करोड़ 23 लाख 29 हजार होने का अनुमान जताया गया है.
यानी दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश चीन है ना की भारत, दोनों देशों में अभी लगभग ढाई-तीन करोड़ का फासला है.
राष्ट्रीय जनगणना कब होगी
मंत्री ने बताया कि जनगणना 2021 में होनी थी, इसके लिए मार्च 2019 को गजट में नोटिफिकेशन दिया गया था. लेकिन कोविड आने के कारण यह निर्धारित समय में नहीं हो पाया।