राष्ट्रीय

पति-पत्नी 15 साल से औलाद के लिए थे परेशान, भगवान ने ऐसी बरसाई कृपा की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

पति-पत्नी 15 साल से औलाद के लिए थे परेशान, भगवान ने ऐसी बरसाई कृपा की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
x
महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया और सभी स्वस्थ है.

Bihar News: विवाह के 15 वर्ष गुजरने के बाद भी बच्चें के लिए चितिंत पति-पत्नी को क्या मालूम की जब संतान आएगी तो एक साथ, लेकिन हुआ ऐसा ही और महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है।

बच्चे के इस जन्म को लेकर बिहार के मोतिहारी इलाकें में चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चें और मां स्वस्थ है। उनकी देखभाल डॉक्टर बराबर कर रहे है।

सपने में भी नही सोचा था 4 बच्चे

दरअसल मोतिहारी के शंकर सरैया की रहने वाले चंदन सिंह की पत्नी उषा देवी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक साथ चार बच्चों की मां बन जाएंगी। शादी के 15 वर्ष बाद भी उषा देवी एक संतान पाने के लिए तपस्या कर रही थी लेकिन देव योग की बताया जा रहा है कि महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया।

एक बेटी और तीन बेटा

उषा देवी ने जिन चार बच्चों को जन्म दिया है। उनमें से एक बेटी है जबकि तीन बेटे है। महिला का ईलाज करने वाली डॉ ज्योति सिंह का कहना है कि ये दंपति शादी के कई वर्ष गुजर जाने के बाद भी संतान सुख से वंचित थे और बिहार के कई डॉक्टरों से वे इलाज भी करवाने के बाद जब संतान नही हुई तो वे काफी मायुस थें।

डॉ ज्योति ने बताया कि इलाज शुरू करने के बाद महिला ने गर्भ धारण किया और सात महीने बाद सोमवार को उसने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें तीन पुत्र और एक पुत्री है। चारों बच्चे और उन्हें जन्म देने वाली मां पूरी तरह से स्वस्थ है। चारों बच्चों को अच्छी मेडिकल सुविधा देने के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उन्हें सुरक्षित इलाज दिया जा रहा है।

Next Story