
किसान आंदोलन को Hollywood के कलाकारों का समर्थन, 6 को 3 घंटे का चक्काजाम....

किसान आंदोलन को Hollywood के कलाकारों का समर्थन, 6 को 3 घंटे का चक्काजाम….
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को चलते हुए 72 दिन से ज्यादा का समय बीत गया है। किसान अपने मांगों को पूरा करवाने के लिए सड़क पर डटे हुए हैं। सरकार के साथ हुई कई दौर की वार्ता में सहमति नही बन पा रही है। आंदोलन दिनो दिन और मजबूत होता जा रहा है। किसानों के इस आंदोलन को विदेशी कलाकारों ने भी समर्थन दिया है। जानकारी के अनुसार हालीवुड के कई कलाकार जिसमें रिहाना, ग्रेटा थनवर्ग, तथा मिया खलिफा ने समर्थन दिया हैं।

मीडिया के द्वारा राकेश टिकैत को बताया गया कि हालीबुड के कलाकारों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है इस पर टिकैत ने एक चैकाने वाली बात कहीं। लेकिन बाद में उस सम्हाल लिया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि लोगों ने समर्थन किया होगा। क्या मैं उन्हे जानता हूं। वही बाद मे ंकहा गया कि हालीवुड के कलाकरों के समर्थन में कोई बुराई नही हैं। अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने धन्यवाद दिया है तो किसान यूनियन वही करेगा।
जानकारी के अनुसार राकेश टिकैत ने 6 फरवरी को देश भर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम करने की बात बताई हैं। यह चक्काजाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जायेगा। साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि वह सरकार से वार्ता के लिए कह रहे हैं लेकिन सरकार वार्ता नहीं कर रही है। उनका कहना है कि वह सरकार से वार्ता के लिए कहते रहेंगे।
किसान आंदोलन पर Pop Singer Rihanna के ट्वीट पर Sachin Tendulkar की नसीहत, बोलें – भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं…
किसान आंदोलन : Rihana, Greta Thunberg, Mia Khalifa के बाद Sunny Leone का नाम आया Trend में…