
Hero MotoCorp के Two-wheelers होंगे 1 जुलाई से महंगे, इतनी ज्यादा बढ़ सकती है कीमत

Hero MotoCorp भारत में बड़ा Two-wheelers निर्माता है जिसका FY21 में भारत में दुपहिया वाहनों में लगभग 37% का मार्किट शेयर रहा है। FY21 में Hero MotoCorp ने लगभग 56 लाख यूनिट बेचे है। भारत में लोगो की Two-wheelers में Hero Splendor पहली पसंद रही है। हालही में हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 1 जुलाई, 2021 से मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में वृद्धि करेगी।
कंपनी ने एक बयान बताया की हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों की कीमत में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
कीमत में बढ़ोतरी मॉडलों के हिसाब से होगी। कंपनी ने इस नए कीमत में बढ़ोतरी का कारण रॉ मटेरियल की उच्च कीमतों के परिणामस्वरूप हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है, जैसा कि दोपहिया निर्माता ने अपने बयान में बताया है।
हीरो मोटोकॉर्प पहली ऑटो इंडस्ट्री नहीं है जिसने हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी FY22 के दूसरे क्वार्टर में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की।
इस साल की शुरुआत में अप्रैल में, यात्री वाहनों और दोपहिया सेगमेंट में कई वाहन निर्माताओं ने कच्चे माल की लागत और उच्च उत्पादन लागत का हवाला देते हुए कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है।
