
सरकार की दीवाली पर कर्मचारियों को दोहरा सौगात, 6% बढ़ा DA-पुरानी पेंशन बहाल

Punjab Government Old Pension Scheme DA Hike News: राज्य की सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के लिए बड़ा निणर्य लिया है। यू कहें कि दिवाली पर एक साथ दोहरा तोफा देकर उन्हे खुश कर दिया है। सरकार के इस निणर्य से पंजाब राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों के डीए एवं पुरानी पेंशन को लेकर यह निणर्य लिया है। तो वही राज्य के कर्मचारियों में सरकार के निणर्य से खुशी की लहर दौड़ गई है।
सीएम ने दी जानकारी
पंजाब सरकार द्वारा लिए गए निणर्य की जानकारी स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी अपने वादे के मुताबिक राज्य में काम कर रही है। उसी वादे के तहत कर्मचारियों के पुरानी पेशन बहाली किए जाने का न सिर्फ निणर्य लिया गया है बल्कि कर्मचारियों को वेतन में 6 प्रतिशत डीए दिए जाने के लिए भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
कर्मचारियों के साथ है सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को साथ है। आज का दिन कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक है। डीए के साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार की कैबिनेट ने सैद्धातिक मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों के लिए यह दीवाली विशेष होगी। उन्होने बताया कि जो निणर्य लिया गया है वह एक अक्टूबर से लागू होगा। इस दौरान उन्होने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
