
GOOD NEWS! पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर देश तथा प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। कई प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। तो वहीं जिन प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की गई है वहां के कर्मचारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसके लिए आंदोलन का दौर जारी है। कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच देश के महाराष्ट्र राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। यह ऐलान महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया है।
सरकार ने क्या की घोषणा
महाराष्ट्र में कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 14 मार्च से कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्मचारी जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर बीच का निकाला है। कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था के बराबर कर्मचारियों को मौद्रिक लाभ दिया जाएगा। सरकार के इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल सोमवार को समाप्त कर दी है।
सरकार ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि समय और स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के बराबर लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार विशेष नियम बनाएगी। कर्मचारियों को भरोसा दिया गया है कि सरकार कर्मचारियों को हर हाल में पुरानी पेंशन योजना के बराबर का लाभ देगी। सरकार के इस आश्वासन के बाद कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी है।
पांच राज्यों में लागू है पुरानी पेंशन
ज्ञात हो कि देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। राजस्थान, छत्तीसगढ,़ झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अपने यहां कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने कार्यवाही शुरू कर दी है। पुरानी पेंशन योजना देने की शुरुआत राजस्थान से हुई। हिमाचल प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से पुरानी पेंशन योजना लागू करने जा रही है।
