
सरकार ने कर दी घोषणा, अब गाय का गोबर से किसान कमा सकेंगे लाखो रूपए

मनी
उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए हितकारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने डेड रुपए किलो के भाव गाय का गोबर खरीदने का फैसला लिया है। इस गाय के गोबर से सीएनजी प्लांट का मॉडल तैयार किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से पशुपालक किसानों को लाभ होगा।
बेसहारा पशुओं को मिलेगा सहारा
यहां वहां भटक रहे बेसहारा पशु जिन्हें आवारा पशु की संज्ञा दी गई है। अब उनके भी दिन फिरने वाले हैं। घूम रहे आवारा पशु को अब गोबर की ही लालच में लेकिन लोगों द्वारा सहारा दिया जाएगा। ऐसा सरकार का मानना है। तभी तो सरकार 1.50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा।
मॉडल बनेगा बरेली
गोबर खरीदी के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर बरेली में यह योजना सफल होती है तो इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। सरकार किसानों से एकत्रित होने वाले गोबर का उपयोग गोबर सीएनजी प्लांट में करेगी।
पशुपालकों को होगा मुनाफा
जब सरकार किसानों से गोबर खरीदना शुरू कर देगी किसानों को अतिरिक्त आय मिलने लगेगा। अभी तक किसान अपने पशुओं का केवल दूध ही बेच पा रहे थे। लेकिन लगातार बढ़ रही महंगाई से पशुओ को पालना मुश्किल हो रहा था। लेकिन जब सरकार किसानों से गोबर खरीदना शुरू कर देगी किसानों को अतिरिक्त आय होगी।
