
गुड न्यूज़! 3% DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के हाथ में आएंगे ₹20,484, Account में आएंगे कुल ₹279428

DA For Central Govt Employees 2023: महंगाई भत्ता कब मिलेगा, कितना मिलेगा इन सब बातों को लेकर कर्मचारी कुछ ज्यादा ही उत्सुक दिख रहे हैं। लेकिन अब कर्मचारियों की यह उत्सुकता बहुत जल्दी मूर्ति रूप लेने वाली है। क्योंकि बताया गया है कि 31 जनवरी को इसके संबंध में एक बड़ी जानकारी सामने आ जाएगी। कहने का मतलब यह कि महंगाई भत्ते का ऐलान जनवरी के महीने में आखिर दिनों में हो जाएगा। यह बात अलग है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद मार्च में इसके लिए सरकार घोषणा करेगी।
जुलाई 2022 में हुआ था महंगाई भत्ते का ऐलान DA Kitna Badhega
सरकार कर्मचारियों के लिए समय-समय पर महंगाई भत्ता बढ़ाकर राहत देती है। वर्ष 2022 में जुलाई के महीने में महंगाई भत्ते का ऐलान किया गया था। उसके पूर्व कर्मचारियों को केवल 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। जिसे बुक 4% बढ़ाया गया। ऐसे में कर्मचारियों का DA 34 से बढ़कर 38% हो गया।
कितनी हो सकती है बढ़ोतरी Central Government Employees Salary
डीए बढ़ाने के मामले में चल रही ऊहापोह की स्थिति के बीच लोगों द्वारा तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। पूरे गुणा गणित के जानकार बताते हैं कि वर्तमान में महंगाई की स्थिति को देखते हुए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर 3 प्रतिशत बढ़ता है तो कर्मचारियों का DA 41 % हो जाएगा।
लाखों में होगी सैलरी DA 41% Salary
ऐसे में माना जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स को ध्यान में रखकर बताया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को लेवल-3 पर बेसिक सैलरी 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए तक है। अगर 3 प्रतिशत डीएम इजाफा होता है तो कई कर्मचारियों की सैलरी लाखों में पहुंच जाएगी।
