
Free Ration 2023: सरकार ने किया ऐलान, फ्री राशन पाने वाले करोड़ो लोगो के के लिए बुरी खबर

Free Ration 2023: नया वर्ष 2023 शुरू होने वाला है। वर्ष 2022 के आखिरी महीने के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। नया वर्ष सबके जीवन में खुशहाली लाए इस तरह की कामना सभी लोगों द्वारा की जाती है। लेकिन इस वर्ष के समाप्त होते ही गरीब परिवार के लोगों को एक बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। कोरोना कॉल मे शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना अब बंद होने वाली है। सरकार ने इसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया था लेकिन अब यह वर्ष 2023 में बंद हो जाएगी।
2020 में शुरू हुई योजना
जानकारी के अनुसार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत केंद्र सरकार हर महीने देश के करीब 80 करोड़ लोगों को पांच 5 किलो अनाज मुफ्त में दे रहा था। इस योजना की शुरुआत अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के समय की गई। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जाने लगा। लेकिन करोना कॉल समाप्त होने के पश्चात भी गरीबों को सहयोग की दृष्टि से मुफ्त राशन 31 दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया।
खुले बाजार में अन्न बेचेगी सरकार
नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को बंद करने की बात कही थी। उनका कहना था कि मुफ्त राशन योजना के लिए आवंटित अनाज को बाजार में बेंच देना चाहिए। साथ ही उन्होंने मीडिया से भी कहा था कि आर्थिक गतिविधियों को सामान्य करने के लिए ऐसा करना देश के हित में होगा।
गेहूं की बढ़ रही लगातार कीमत
विदेशों में गेहूं की जबरदस्त मांग है। पिछले रबी सीजन में उत्पादन के पश्चात के गेहूं विदेशों में भेजा गया। सरकार ने इसके लिए कुछ नियम निर्धारित किए थे। जैसे ही बाजार में गेहूं की कीमत बढ़ने लगी निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन इसके बाद भी देश में गेहूं की कीमत लगातार बढ रही है। इन हालातों में मुफ्त राशन योजना संचालित करना बहुत ही कठिन काम है।
