
मौत को दी मात: तनिष्का के शरीर में फंसी हैं 5 गोलियां, ससुराल जाते ही बदमाशों ने की थी फायरिंग

Dulhan Goli Kand: जिन दरिंदों ने मेरी ये हालत कर दी, उन्हें सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए, जेल में उन्हें अच्छा खाना मिल रहा है ये तो उनके लिए किसी पार्टी के जैसा है सज़ा तो मैं भुगत रही हूं, हर पल. मेरे शरीर में अभी भी 5 गोलियां है, यह तनिष्का ने मीडिया से बताया।
तनिष्का वह नई नवेली दुल्हन है जो शादी करने के बाद पहली बार अपने ससुराल जाने वाली थी और तभी कुछ राक्षसों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तनिष्का के शरीर में कई गोलियां लगी लेकिन उसने मौत को मात देदी। अभी भी उसके शरीर में 5 गोलियां फंसी हुई हैं।
क्या मामला है
हरियाणा के सांपला की रहने वाली तनिष्का की शादी भाली आनंदपुर में रहने वाले मोहन से हुई, एक दिसंबर की रात विदाई का वक़्त था, तनिष्का अपने पति के साथ ससुराल जाने वाली थी, जैसे ही वह अपने ससुराल के लिए रवाना हुई तभी पीछे से एक कार में सवार बदमाशों ने उन्हें रस्ते में रोक लिया और एक के बाद एक कई गोलियां मारी उसके शरीर में 6 गोलियां लगी, वहीं से उसने जो सपने संजोए थे वो मिट गए, कुछ दिन तक तनिष्का का इलाज पीजीआई रोहतक में चला जिसके बाद उसे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया था।
इस मामले की मुख्य आरोपी जिसमे से एक महिला शामिल है उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर रोहतक जिले में भेजा गया है। तनिष्का की ताई निर्मला ने मीडिया से बताया कि मेरी बेटी को नया जीवन मिला है, जो मौत को मात देकर घर वापस लौटी है। फ़िलहाल डॉक्टर्स ने उसे घर भेजा है ताकि उसका माहौल बदल सके. इसके बाद उसकी बड़ी सर्जरी होगी। और तभी यह फैसला होगा कि उनके शरीर में फंसी गोलियां कैसे निकाली जाएंगी।
तनिष्का अब सुरक्षति है
फ़िलहाल तनिष्का अब खतरे से बाहर है, लेकिन दर्द में है. उसके शरीर में अभी भी 5 गोलियां फंसी हुई हैं, जिन लोगों ने उसपर हमला किया वो जेल में हैं। तनिष्का ने न्यायलय से मांग की है कि उन्हें मौत की सज़ा दी जाए, तनिष्का का दूसरा ऑपरेशन कुछ दिन बाद होगा।
