
COVID19 Vaccination: भारत में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण, दुनिया में सबसे तेज देश

भारत में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगो को वैक्सीन का टीका दिया जा चूका है। देश में दिए गए COVID19 वैक्सीन खुराक की संचित संख्या आज शाम 08:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 10,12,84,282 है।
10 करोड़ टीकाकरण चिह्न हासिल करने वाला भारत दुनिया का सबसे तेज देश भी है। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की तुलना में सबसे तेज है, जिसने 89 दिनों और 103 दिनों में 10 करोड़ टीकाकरण किया।
भारत में कोरोना के केसेस बढ़ोत्तरी में है और पिछले 24 घंटो में भारत में 1,45,384 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है।
हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है ज्यादा केसेस 10 स्टेट्स से आ रहे है जिसमे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, UP, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान शम्मिल है और इन स्टेट्स में ज्यादा नए संक्रमित पाए जा रहे है।
मध्य प्रदेश के 12 शहरों में होगा lockdown
मध्य प्रदेश के एक दर्जन शहर - जिनमें व्यावसायिक राजधानी इंदौर भी शामिल है - राज्य बढ़ते कोविद संकट से जूझ रहा है। सभी शहरी केंद्र शनिवार को सप्ताहांत के लॉकडाउन में थे, जबकि इंदौर जिले में लोखड़ौन बढ़ते केसेस के चलते 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया था। कुछ अन्य जिलों में lockdown 22 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया हैइंदौर 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि राऊ, महू, शाजापुर शहरी इलाके बंद रहेंगे। उज्जैन, बड़वानी, राजगढ़ और विदिशा जैसे क्षेत्र भी बंद रहेंगे। बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिले जबलपुर शहर के साथ, 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन में रहेंगे।
यह भी पढ़े : Covid Vaccination: 11 अप्रैल से दफ्तरों में लगेगी वैक्सीन, केंद्र ने states/UT को तैयार रहने को कहा
