
Central Employee salary Hike In Hindi 2023: होली से पहले 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा एक बड़ा तोहफा! Fitment Factor में बढ़ोतरी पर होने जा रहा है फैसला, जानें ताजा Update

DA Salary Hike 2023
Central Employee salary Hike 2023: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को नए वर्ष में कई तोहफे दे सकती है। इस संबंध में आम चर्चाएं सोशल मीडिया में काफी तेजी से चल रही हैं। वही संभावना भी जताई जा रही है कि केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकता है। फैक्टर के बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा होगा। आइए जाने सरकार इस संबंध में क्या योजना बना रही है और कर्मचारियों को कितने प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर का लाभ प्राप्त हो सकता है।
क्या है वर्तमान स्थिति 7th Pay Commission allowances 2023
जानकारी के अनुसार फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। लेकिन कर्मचारी इसमें ज्यादा संतुष्ट नहीं है। कई बार कर्मचारियों ने फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग की है।
इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा चल रही है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन सोशल मीडिया के इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
कितना होगा लाभ 7th pay commission employees salary hike
गया है कि अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 3.68 प्रतिशत करती है तो सैलरी में काफी इजाफा होगा। या यूं कहें की दो गुने के करीब हो जाएगा। बताया गया है कि अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो यह बढ़कर 26000 रुपए हो जाएगी। अभी तो कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाती है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा होगा जिससे उन्हें लाभ होगा।
बढ़ने वाला है डीए 7th Pay Commission Fiment Factor
केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार लगातार सहयोग कर रही है। सितंबर के महीने में 4 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की गई थी। वही एक बार फिर जनवरी 2023 में DA में बढ़ोतरी हो सकती है।
