राष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत स्थिर

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत
26 Jun 2024 7:11 PM
Updated: 27 Jun 2024 4:09 AM
लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत स्थिर
x
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती करवाया गया। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि यह रूटीन चेकअप है। फिलहाल उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। AIIMS के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

30 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

NDA की जीत के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जून को लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने आडवाणी को गुलदस्‍ता भेंट किया।

Next Story