राष्ट्रीय

शादी के 17 दिन बाद दुल्हन भागकर पहुंची प्रेमी के घर, तो पति ने किया...

Manoj Shukla
21 July 2021 1:27 PM GMT
शादी के 17 दिन बाद दुल्हन भागकर पहुंची प्रेमी के घर, तो पति ने किया...
x
3 जुलाई को दुल्हन के पिता ने बेटी की धूमधाम से शादी की। शादी के बाद 17 दिन तक दुल्हन अपने पति के घर में रही।

झारखण्ड। 3 जुलाई को दुल्हन के पिता ने बेटी की धूमधाम से शादी की। शादी के बाद 17 दिन तक दुल्हन अपने पति के घर में रही। एक दिन मौका पाकर वह घर से भाग निकली। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन की तलाश शुरू की तो वह मायके में नहीं बल्कि अपने प्रेमी के घर में मिली। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह बकायदा एक एग्रीमेंट तैयार कराया और हमेशा के लिए अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। यह पूरा वाक्या झारखण्ड के रांची से सामने आ रहा हैं। जहां न्यू आनंद नगर रांची की रहने वाली युवती की शादी रातू थाना के चिपरा गांव निवासी एक लड़के के साथ हुई थी।

पति के साथ रहने तैयार नहीं थी युवती

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को इस जोड़े का बड़ी धूमधाम से विवाह हुआ। दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। जहां वह 17 दिनों तक पति के साथ रही। एक दिन मौका पाकर वह अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। 19 जुलाई को परिजनों द्वारा युवती को घर लाया गया। लेकिन पति के साथ युवती रहने को तैयार नहीं थी। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। प्रेमी भी उस युवती को रखने के लिए तैयार था। लिहजा 20 जुलाई को प्रेमी को मुख्यालय परिसर बुलाया गया। जहां एक एग्रीमेंट पेपर तैयार किया गया। और उक्त युवती को प्रेम के हवाले कर दिया गया।

छिपाकर की शादी

प्रेमी ने इस दौरान बताया कि उसका युवती के साथ तकरीबन डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वाक्ये की पूरी जानकारी युवती की मां को थी। लेकिन इन्होंने छिपाकर उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। युवती किसी भी हाल में अपने पत्नी के साथ नहीं रहना चाहती थी। वह 19 जुलाई को भाग उसके पास पहुंची। जहां उसने साफ किया कि वह उसके साथ रहना चाहती थी। तो वहीं प्रेमी ने भी कहा कि वह हर हाल में अपने प्यार का ख्याल रखेगा। बता दें कि कुम्हार टोला गोपाल मंदिर के पास का निवासी है।

Next Story