
राष्ट्रीय
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक्टर व डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
29 Dec 2023 2:56 PM IST

x
Vijayakanth Death News: तमिल सिनेमा के एक्टर और तमिलनाडु की डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत का 71 साल में निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें लीं। वे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे।
अस्पताल के एक बयान में कहा गया है- निमोनिया के लिए भर्ती होने के बाद विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी।
आखिरकार गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम कर दिया गया है। खबरों की माने तो विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था
Next Story