![](/images/clear-button-white.png)
समय से पहले सर्दी का होगा सितम, मौसम की बदलेगी फिजा, जनिए क्या होगा मौसम का मिजाज
![समय से पहले सर्दी का होगा सितम, मौसम की बदलेगी फिजा, जनिए क्या होगा मौसम का मिजाज समय से पहले सर्दी का होगा सितम, मौसम की बदलेगी फिजा, जनिए क्या होगा मौसम का मिजाज](https://www.rewariyasat.com/uploads/2020/02/Weather_Report.jpeg)
सर्दी के मौसम का हर किसी को ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। हो भी क्यों न लगभग 7 माह तक गर्मी से हर कोई हलाकान रहता है। जिसके चलते ठंडक भरे मौसम के मिजाज को लेकर उत्सकुता होती ही है। लोगों का इंतजार भी अब खत्म होने लगा है। कारण यह की गुलाबी ठंडक के साथ अगामी समय में मौसम से गर्मी छट जाएगी और सर्दी के मौसम का आंनद उठा सकेगे।
सुबह और रात का घट रहा है तापमान
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात में तापमान घट जाता है, जबकि दिन में तीखी धूप होने के कारण गर्मी का अहसास होता है। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किए गए।
ठंडक आने का यह है कारण
इस वर्ष मानसून के देरी तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक जल्द हो सकती है। गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी।
तापमान पर एक नजर
मौसम विशेषज्ञों की माने तो अक्टूबर माह में ही अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा। सितंबर माह में सामान्यतः अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार यह औसतन 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 3.4 डिग्री अधिक है।
यह भी उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में ज्यादतर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह सितंबर का सामान्य न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहा है।
![Ankit Neelam Dubey Ankit Neelam Dubey](https://www.rewariyasat.com/h-upload/2021/09/26/6823-suyash.webp)