
देश भर के एकलव्य मॉडल स्कूलों में 38800 शिक्षको की होगी भर्ती

Eklavya Model School Recruitment 2023: शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार देश भर के एकलव्य मॉडल स्कूलों में 38800 शिक्षको की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी केन्द्रीय मंत्री सीतारमण ने सरकार का बजट पेश करते हुए दी है।
दरअसल सरकार वर्ष 2023-24 में शिक्षा व्यवस्था पर फोकस कर रही है। जिसके तहत एकलव्य स्कूलों में टीर्चरों की भर्ती करके पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठा रही है।
पुस्तकों पर फोकस
सरकार की वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई करने के लिए पुस्तकों पर भी खर्च करेगी और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की व्यवस्था बनाएगी। उन्होने बताया कि सरकार राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय भी स्थापित किए जाएगें। इसके लिए राज्यों से मिलकर डिजिटल पुस्तकालय के संसाधनों पर काम किया जाएगा।
खोले जाएगें नर्सिग कॉलेज
वित्त मंत्री ने बताया कि देश भर में 157 नर्सिग कॉलेज चालू किए जाएगें। जिसमें 20 हजार से ज्यादा लोगो को रोजगार भी मिल सकेगा, तो वही छात्राओं को नर्सिग की पढ़ाई करने का पार्यप्त अवसर मिल सकेगा।
