राष्ट्रीय

22 July 2023 Special Day: बेहद ख़ास है आज का दिन, जानें इतिहास

22 July 2023 Special Day: बेहद ख़ास है आज का दिन, जानें इतिहास
x
22 July Special Day In Inida, 22 July National Flag Day Of India: आज दिन हम 135 करोड़ देश वासियों के लिए बेहद ख़ास है।

22 July Special Day In Inida, 22 July National Flag Day Of India: आज दिन हम 135 करोड़ देश वासियों के लिए बेहद ख़ास है। आज का दिन यानि 22 जुलाई भारतीय इतिहास के अनुसार स्पेशल है। यह इतिहास राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है। भारत की आजादी के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है।

22 July National Flag Day Of India History

22 जुलाई को पहली बार तिरंगे को अंगीकार किया गया

बता दें की 22 जुलाई 1947 को ही दिल्ली के संवैधानिक हॉल में संविधान सभा के सदस्यों की बैठक में तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया गया था। जानकारी के अनुसार संवैधानिक हॉल की इस बैठक में आजाद भारत के लिए एक झंडे का प्रस्ताव रखा गया था। गहन चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि केसरिया, सफेद और हरे रंग वाले झंडे को ही कुछ बदलावों के साथ आजाद भारत का झंडा बनाया जाए।

तिरंगे झंडे में रंगों का महत्व

भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को बनाने का श्रेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया (Pingali Venkaiah) को जाता है। बता दें की वेंकैया के बनाए ध्वज में लाल और हरे रंग की पट्टियां थीं, जो भारत के दो प्रमुख धर्मों का प्रतिनिधित्व करती थीं। बताया जाता है 1921 में पिंगली जब इसे लेकर गांधी जी के पास गए, तो उन्होंने ध्वज में एक सफेद रंग और चरखे को भी लगाने की सलाह दी। सफेद रंग भारत के बाकी धर्मों और चरखा स्वदेशी आंदोलन और आत्मनिर्भर होने का प्रतिनिधित्व करता था।

Next Story