राष्ट्रीय

फेसबुक पर JNU में विस्फोट की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
15 Aug 2021 11:50 AM
Updated: 15 Aug 2021 12:56 PM
फेसबुक पर JNU में विस्फोट की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
x
दिल्ली पुलिस ने फेसबुक पर जेएनयू में हमला करने की अफवाह फैलाने वाले दो आरोपियो को पकड़ लिया है। दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हमले की जानकारी फेसबुक पेज पर किसी के द्वारा वीडियो अपलोड़ किया गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फेसबुक पर जेएनयू में हमला करने की अफवाह फैलाने वाले दो आरोपियो को पकड़ लिया है। दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हमले की जानकारी फेसबुक पेज पर किसी के द्वारा वीडियो अपलोड किया गया था। मामले की जानकारी जेएनयू के एक छात्र ने पुलिस को फोन कर दी। उसने बताया कि महाकाल यूथ ब्रिगेड नाम के एक फेसबुक पेज पर एक वीडियो डाला गया है। जिसमें 15 अगस्त को जेएनयू में हमला किया जायेगा। जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई तो वहीं जेएनयू गेट पर बिना वर्दी के सादे कपडे़ां में पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

छात्र ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज उत्तर पुलिस थाने में एक पीसीआर काल किया गया। जिसमें कहा गया कि वह जेएनयू का एक छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि महाकाल यूथ ब्रिगेड नाम के फेसबुक पेज पर धमकाने का वीडियो डाला गया है। उसने बताया कि वीडियो में कहा गया है कि जेएनयू पर कल (15 अगस्त) हमला करेंगे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर सभी गेटों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। वहीं फोन करने वाला युवक भी थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। इस बात की जानकारी बाद में जेएनयू का स्टाफ ने भी दिया।

पकड़े गये दो युवक

पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरू की। फेसबुक में वीडियो देखा और उसके हिसाब से आईपीसी 153ए/295ए/505/506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने उत्तम नगर निवास विकास सहरावत तथा राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि विकास वीडियो में भड़काऊ बाते उसकी के द्वारा कही गई है। वहीं राजकुमार के फोन से वीडियो अपलोड किया गया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Next Story