
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- Ladli Bahna Sammelan:...
Ladli Bahna Sammelan: सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण, खाते में आएंगे 1250 रुपए

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहनों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी वर्ष में बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए सीएम ने सिंगल क्लिक से 250 रुपए रुपए लाड़ली बहनों के खाते में डाला। सीएम ने कहा कि अब अक्टूबर महीने से 1250 रुपए हर महीने बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
महिलाओं की सहमति पर बंद होंगी शराब दुकानें
लाड़ली बहनों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नशा को रोकने के लिए जहां 50 प्रतिशत महिलाएं शराब दुकानें बंद करने को सहमति प्रदान करेंगे वहां अगले वर्ष से शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। वहीं सावन माह में बहनों को साढ़े 4सौ रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पुलिस की भर्ती में अभी महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षक है। अब पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्ती में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा सीएम ने ऐलान किया कि नोमिनेटेड पोस्ट में भी अब 35 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा।
राखी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमत्री ने कहा कि आज नारी शक्ति की आवाज पूरे मध्यप्रदेश में गंूजना चाहिए। भाई-बहन का प्रेम अमर प्रेम है। प्रेम, आत्मीयता और यह प्यार का पवित्र रिश्ता मेरी सभी बहनांे को मेरा शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने बहनों को राखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को संदेश देता हूं कि मां, बहन और बेटी पूजनीय हैं। उनका मान, सम्मान यह मानवता का धर्म है। उनकी जिंदगी में कोई संकट और कष्ट न रहे।
आजीविका मिशन में शामिल होंगी लाड़ली बहनें
लाड़ली बहनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उनका सपना है कि हर महिला की आमदनी बढ़ाकर 10 हजार रुपए महीना करना है। स्व सहायता समूह में कई महिलाएं 10 हजार रुपए कमा रही हैं। इसलिए आज वह यह फैसला कर रहे हैं कि लाड़ली बहना आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी। उनको स्वरोजगार के लिए बैंक लोन प्रदान करेगी। दो प्रतिशत ब्याज आपको देना होगा बाकी ब्याज की राशि को सरकार भरेगी।
ग्रामीण महिलाओं को उपलब्ध होंगे प्लॉट
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में रहने बहनें मुझसे कहती हैं कि भैया हमारे पास गांव में रहने के लिए मकान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का संकल्प है कि यदि किसी बहन के पास रहने की जगह नही है तो गांव में भी उनको प्लाट दिया जाएगा। शहर में भी माफियाओं से छुड़ाई गई जमीन पर छोटे-छोटे घर बनाकर महिलाओं को दिए जाएंगे।
अब 100 रुपए आएंगे गरीब बहनों के बिजली बिल
सीएम ने कहा कि कुछ बहनों द्वारा यह कहा गया कि उनके बिजली के बिल बहुत अधिक आ रहे हैं। जिस पर आज यह फैसला कर रहा हूं कि बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली नहीं होगी। मैं उनकी व्यवस्था करूंगा। सितम्बर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे। इसके बाद गरीब बहन का बिजली बिल केवल 100 रुपए आए ऐसे इंतजाम किए जाएंगे। कई छोटे गांवों में बिजली नहीं है। ऐसे में उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है। अब 20 मकान की भी कोई बस्ती है तो वहां बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सावन के इस महीने में साढ़े 4सौ रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इसको स्थायी किया जाएगा। जिससे गैस के बढ़े हुए दामों से परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए भी बहनों से ताली बजाकर धन्यवाद कराया। सीएम ने कहा कि अभी एक हजार रुपए लाड़ली बहनों को मिल रहे हैं। अब सितम्बर की 10 तारीख को एक हजार रुपए आएंगे। आज उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए रक्षाबंधन त्योहार के लिए 250 रुपए खातों में डाले। उन्होंने कहा कि 10 अक्टॅबर से सभी बहनों के खातों में 150 रुपए की राशि पहुंचेगी।
