मध्यप्रदेश

VVIP Bodhi Tree: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे का एमपी से रहा है कनेक्शन, उनके पेड़ पर करोड़ों खर्च, पुलिस कर्मी देते है पहरा

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
17 July 2022 10:47 AM GMT
Updated: 2022-07-17 10:48:42
VVIP Bodhi Tree: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे का एमपी से रहा है कनेक्शन, उनके पेड़ पर करोड़ों खर्च, पुलिस कर्मी देते है पहरा
x
VVIP Bodhi Tree in Sanchi: एमपी के साँची में राजपक्षे ने लगाए थें ज्ञान देने वाला बोधि पौधा।

Sri Lankan President Rajapaksa has a connection with MP: श्रीलंका में इन दिनों विद्रोह चल रहा है और आर्थिक संकट आने के चलते वहां के लोग शासकों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन कर रहे है। उनमें राष्ट्रपति राजपक्षे परिवार मुख्य रूप से लंका की आवाम के निशाने पर रहा है। बढ़ते विरोध के बीच राष्ट्रपति राजपक्षे भवन छोड़कर दूसरे स्थान चले गए है।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने एमपी में लगाया था पौधा

श्रीलंका राष्ट्रपति राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa,) का मध्यप्रदेश से भी कनेक्शन है। 21 सितंबर 2012 को श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने सांची के बौद्ध विश्वविद्यालय परिसर में एक पौधा लगाया था। यह पौधा अब वट वृक्ष की तरह तैयार हो गया है।

पेड़ को दिया गया वीवीआईपी नाम

राष्ट्रपति राजपक्षे के द्वारा लगाए गए पौधो जो कि अब पेड़ बन चुका है, इसे वीवीआईपी पेड़ (VVIP Tree) भी कहा जाता है। वजह यह है कि इस पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस की चार गार्ड तैनात रहते हैं। जानकारी के तहत अब तक यानि कि तकरीबन 10 वर्षो से इस पेड़ के रखरखाव पर करोडो़ रुपए खर्च हो चुके हैं। पेड़ के एक-एक पत्ते को इकट्‌ठा करके सुरक्षित रखा जाता है। यहां तक कि पेड़ से पत्ता तोड़ने पर केस भी दर्ज हो सकता है।

राष्ट्रपति राजपक्षे स्वयं लेकर आए थें यह पौधा

जानकारी के तहत वर्ष 2012 में जब राजपक्षे एमपी आए थे तब वे बोधगया के बोधि वृक्ष की शाखा को अपने साथ लेकर आए थे। उन्होने स्वयं सांची के स्तूप के पास स्थित पहाड़ी पर इस पौधों को रोपा था। यह उसी पेड़ की शाखा है जिसे पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

Next Story