
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP IAS Transfer List...
MP IAS Transfer List 2022: एमपी में आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, फटाफट से चेक करें नवीन पदस्थापना की सूची

MP IAS Transfer List 2022: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन इकबाल सिंह बैस द्वारा जारी किए गए तबादलें में प्रदेश के तीन अफसरों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश जारी होने के साथ उन्हे अपना कार्यभार सम्हालना होगा।
इनकी हुई नवीन पदस्थापना
जो सूची जारी की गई है उसके तहत 1992 बैंच के अधिकारी केसी गुप्ता को प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। इसी तरह 2000 बैंच के अफसर विवेक कुमार पोरवाल को मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी से सहकारिता विभाग का सचिव एवं 2004 बैंच के अधिकारी रघुराज एम आर को मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी, उर्जा विभाग एवं नवकरणीय उर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है।
देखे जारी की गई सूची
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया। @GADdeptmp pic.twitter.com/fFC0fHMPU5
— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 19, 2022
