
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- गर्मी को लेकर स्कूलों...
गर्मी को लेकर स्कूलों का समय परिवर्तित, अब केवल सुबह की पॉली में कक्षाएं होंगी संचालित

गर्मी का पारा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रही है। ऐसे में स्कूली छात्र भीषण गर्मी के बीच लू के थपेड़े सहते हुए स्कूल जाने को विवश थे। छात्रों की परेशानियों को देखते हुए स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब स्कूलों का संचालन केवल सुबह की पॉली में किया जा सकेगा। दोपहर 12.30 बजे के बाद कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलें सुबह की पॉली में ही संचालित होंगी। जिसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक ही स्कूलों का संचालन किया जाए। किंतु परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा। एमपी मंडला के कलेक्टर डॉ. सिलोनी सिडाना द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल के साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (सीबीएसई और आईसीएसई सहित) में कक्षाओं का संचालन 30 अप्रैल तक होना है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच कक्षा अटेंड करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
छात्रों की परेशानी को देखते हुए लिया निर्णय
कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए सुबह की पॉली का समय भी जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार विद्यालयों का संचालन किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन का समय कलेक्टर द्वारा परिवर्तित किया गया है। लू के थपेड़ों के बीच छात्रों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में कलेक्टर द्वारा लिया गया यह निर्णय उन्हें काफी राहत प्रदान करेगा। यहां उल्लेखनीय है कि तापमापी का पारा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है तो बढ़ती गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी न हो समस्त स्कूलों की समय सारिणी में कलेक्टर द्वारा बदलाव किया गया है।
