मध्यप्रदेश

MP में ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत: दो शावक घायल, शावकों के इलाज के दौरान आ गई बाघिन; जानिए फिर क्या हुआ...

MP में ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत: दो शावक घायल, शावकों के इलाज के दौरान आ गई बाघिन; जानिए फिर क्या हुआ...
x
मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ट्रेन से टकराने के बाद एक बाघ की मौत हो गई। इस हादसे में दो बाघ शावक भी घायल हुए हैं। वन विभाग की टीम घायल शावकों का इलाज कर रही है।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में बुधनी-मिडघाट रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन से टकराने के बाद एक बाघ की मौत हो गई। इस हादसे में दो बाघ शावक भी घायल हुए हैं।

हादसा सोमवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच बुधनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 800/18 के पास हुआ। रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर 1 बाघ का शव मिला है। उसके साथ दो शावक घायल थे। ये भी ट्रेन की चपेट में आए हैं।ट्रेन से टकराने के कारण दोनों शावकों के शरीर के पिछले हिस्से में चोट आई है। जिस वजह से वे चल नहीं पा रहे हैं। जिसका वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। टीम घायल शावकों को रेस्क्यू कर बुधनी रेंज ले आई। वन्यजीव डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची और शावकों का इलाज शुरू कर दिया।

अचानक आ गई बाघिन

वन विभाग के कर्मचारी और डॉक्टर जब घायल शावकों का इलाज कर रहे थे, तभी एक बाघिन मौके पर आ गई। बाघिन ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। भागने के दौरान वन विभाग की एसडीओ के पैर में मोच आ गई। फिलहाल शावकों की निगरानी के लिए वन विभाग के दो कर्मचारी उनसे कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर तैनात हैं। वहीं बाघिन दोनों शावकों के पास बैठी हुई है। घायल शावकों की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है। ट्रेन से टकराने के कारण उनके शरीर के पिछले हिस्से में चोट लगी है।

मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या

2022 की गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में 785 बाघ पाए गए हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। इस घोषणा के साथ ही मध्य प्रदेश को लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story