
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी: उम्मीदवारो को...
एमपी: उम्मीदवारो को झटका! सीएम शिवराज की घोषणा और जेडी का पत्र नहीं आया काम, कांस्टेबल भर्ती में उम्र की छूट का नहीं मिलेगा लाभ

MP Police Constable Bharti 2022 Age Limit News: पिछले विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा घोषणा करते हुए कहा गया था कि 1 वर्ष में 100000 सरकारी नौकरी दी जाएगी वही यह भी कहा गया था कि आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। एक ओर जहां नौकरी देने की प्रक्रिया तो शुरू कर दी गई है। कई विभागों में तेजी से भर्ती हुई है। वही आयु सीमा छूट के मामले में कोई व्यवस्था निश्चित नहीं की गई। जिससे आबकारी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जाने क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश भर्ती बोर्ड ने आयु सीमा में छूट देने को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि आबकारी कांस्टेबल भर्ती या कहीं वर्दीधारी पदों के लिए यह नियम लागू नहीं होता। इसलिए इन भर्ती में आयु सीमा मैं कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।
क्या है निश्चित उम्र सीमा
प्रदेश मैं होने वाली विभिन्न भारतीयों के लिए उम्र सीमा 18 से लेकर 33 वर्ष निश्चित की गई है। महिला आवेदक को इसमें 5 वर्ष की छूट दी गई है तो वही एससी, एसटी, ओबीसी के साथ ही शासकीय निगम, मंडल, स्वशासी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी, सैनिक की उम्र सीमा में भी 5 वर्ष की छूट निश्चित की गई है। लेकिन सामान्य वर्ग के आयु सीमा में कोई भी छूट देने का प्रावधान नहीं किया गया है।
200 पदों पर हो रही भर्ती
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड एमपीपीईबी ने पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 17 नवंबर को जारी की गई इस भर्ती में 200 पद पर आपकारी आरक्षक की भर्ती होगी। जिसमें 51 पद नियमित और 149 पद बैकलॉग भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
