
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना : गोली मारकर दो...

सतना : गोली मारकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा
सतना : शराब के नशे में हुई कहासुनी में विवाद बढ़ गया जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली दाग दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। घटना चित्रकूट के पहाड़ी थाना अंतर्गत प्रसिद्धपुर गांव की बताई गई है। जानकारी अनुसार पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल पिता रणजीत और उनका भतीजा शुभम पुत्र रज्जन दोनों की गांव के ही रहने वाले कमलेश रैकवार से मंगलवार की देर शाम कहासुनी हो गई।
यह भी पढ़िए : रीवा में अपराधियों के हौसले बुलंद, खुलेआम युवक से की मारपीट फिर कार में बरसाएं पत्थर….
AMAZON DEALS – UPTO 80% OFF

यह भी पढ़िए : बहुती प्रपात में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान करने उतरी रीवा की पुलिस फिर…
जहां धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और इसी बीच कमलेश रैकवार द्वारा गोली मार दी। जहां अशोक पटेल और शुभम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों द्वारा कमलेश रैकवार के घर में आग लगा दी गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया। वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
एक अन्य घटना में रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रम्हनाड़ी गांव में महेश पटेल पिता रामकृपाल पटेल 55 वर्ष की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि आरोपी सज्जू कोल पिता कुमारे कोल 35 वर्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। रामनगर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।