मध्यप्रदेश

Satna : मिट्टी का टीला धसकने से 6 महिलाएं दबी, 3 की मौत

Aaryan Dwivedi
19 Feb 2021 5:09 PM GMT
Satna : मिट्टी का टीला धसकने से 6 महिलाएं दबी, 3 की मौत
x
सतना / Satna :  जिले चित्रकूट में नदी के किनारे मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला धसक गया, जिसमें दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हें उपचार के लिये रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जानकारी होने पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिंघा गांव की है। मिली जानकारी अनुसार गांव की कई महिलाएं नदी के किनारे एक टीले में मिट्टी लेने गई हुई थीं, जहां मिट्टी की खुदाई कर रही थीं तभी महिलाओं के ऊपर अचानक मिट्टी का टीला धसक कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 6 महिलाएं मिट्टी में दब गई।

Satna : मिट्टी का टीला धसकने से 6 महिलाएं दबी, 3 की मौत

सतना / Satna : चित्रकूट में नदी के किनारे मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला धसक गया, जिसमें दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हें उपचार के लिये रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जानकारी होने पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिंघा गांव की है। मिली जानकारी अनुसार गांव की कई महिलाएं नदी के किनारे एक टीले में मिट्टी लेने गई हुई थीं, जहां मिट्टी की खुदाई कर रही थीं तभी महिलाओं के ऊपर अचानक मिट्टी का टीला धसक कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 6 महिलाएं मिट्टी में दब गई।

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जहां मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घटना में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 3 महिलाएं घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस मौजूद रहा जिसके द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं को बचाने का प्रयास किया गया।

Next Story