
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Weather Update:...
MP Weather Update: उत्तरी हवाओं ने बदला मध्यप्रदेश का मौसम, पश्चिमी विक्षोप लाएगा बादल, होगी बारिश

मध्यप्रदेश मौसम की जानकारी (Madhya Pradesh Weather News): मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बादलों का डेरा होगा तो वही बारिश की भी संभावाना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत से सर्द हवाएं आ रही है। जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। तो वही पश्चिमी विक्षोप उत्तर भारत में पहुच रहा है। जिससे प्रदेश में बादल-बारिश के आसार बन रहे है।
16 घंटे किमी से की रफ्तार चल सकती है हवाऐ
अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में बदले मौसम के बीच 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है। बैतूल, छिंदवाड़ा, भिंड, सिवनी और दतिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
देश के इन राज्यों का बिगड़ेगा मौसम
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद 3 मार्च के बाद ग्वालियर में तापमान में बढ़ोतरी के साथ बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र और एक अन्य नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर के आस-पास डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों का मौसम बिगड़ने वाला है।
इसी तरह गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। तमिलनाडु के दक्षिणी और तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 मार्च तक केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
