
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- किसानों के काम की खबर:...
किसानों के काम की खबर: एमपी में MSP पर धान, ज्वार, बाजरा खरीदी के लिए पंजीयन 15 अक्टूबर तक

Madhya Pradesh Kharif Uparjan 2022 Last Date: मध्य प्रदेश के किसानो के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बता दे कि निर्धारित खरीदी केन्द्रों तथा कियोस्क केन्द्रों में किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पंजीयन 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। इससे पहले किसान भाइयो को पंजीयन कराना अनिवार्य है। इन्हीं केन्द्रों में किसान ज्वार, बाजरा और मक्का के समर्थन मूल्य पर उपार्जन (Uparjan) के लिए भी पंजीयन करा सकते हैं।
इस संबंध में रीवा के उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने जानकारी दी है कि किसानों का पंजीयन ऑनलाइन किया जा रहा है। बैंक खाते, जमीन के अभिलेख तथा अन्य दस्तावेजों के साथ पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। जिस भूमि पर गिरदावरी में ज्वार, बाजरा और मक्का की फसल दर्ज की गई है उन्हीं को पंजीयन की सुविधा मिलेगी।
गिरदावरी एप (Girdavari App) के आधार पर फसल का सत्यापन करने के बाद ही पंजीयन को मान्य किया जाएगा। पर्याप्त संख्या में किसानों का पंजीयन होने पर ज्वार, बाजरा और मक्का के उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था की जाएगी।