- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- प्रेरणा स्थल के रूप...
प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक : मुख्यमंत्री चौहान
प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित होगी नेताजी की बैरक : मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पराक्रम दिवस पर जबलपुर केन्द्रीय जेल परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने नेताजी की बैरक में पहुँचकर उनकी शयन-पटिट्का पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने यहाँ बैरक में रखे हुए नेताजी के स्म़ृति प्रतीकों का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय जेल की विजिटिंग बुक में लिखा कि- "मैं आज उस बैरक में जहाँ नेताजी छह माह से ज्यादा क्रांतिकारी के रूप में रहे, आकर धन्य हो गया, उनको मेरा प्रणाम। जेल प्रशासन को नेताजी की स्मृतियाँ सहेजकर रखने के लिए धन्यवाद। इस स्थल को देशभक्ति केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रयास होगा।"
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने छात्रों को सम्मानित करने कर दी बड़ी घोषणा, कहा प्रतिभावान छात्रों को..
नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज उनकी शयन पटिट्का पर 125 मोमबत्तियाँ प्रज्जवलित कर उन्हें श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इसके पहले केन्द्रीय जेल के प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री चौहान को को सलामी दी गई। जेल अधीक्षक गोपाल प्रसाद ताम्रकार ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने ही 13 जून 2007 को आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय जेल जबलपुर का नामकरण नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर किया था। केन्द्रीय जेल जबलपुर में सुभाष बाबू पहली बार 22 दिसम्बर 1931 से 16 जुलाई 1932 तक तथा दूसरी बार 18 फरवरी 1933 से 22 फरवरी 1933 तक कारागार में रहे।
MP News : कांग्रेसियो पर पुलिस ने बरसाई लाठी, छोड़े अश्रु गैस के गोले, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 गिरफ्तार…
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like