मध्यप्रदेश

MPTET: डबल डिग्री वाले चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का मौका

MPTET
x
नियुक्ति का इंतजार कर रहे डबल डिग्री वाले चयनित अभ्यर्थियों को ग्रीमष्मकालीन अवकाश के बाद नियुक्तियां मिल सकती है।

भोपाल (Bhopal): मध्यप्रदेश (MP) में डबल डिग्री वाले चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। अधिकारियों की माने तो लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे डबल डिग्री वाले चयनित अभ्यर्थियों को ग्रीमष्मकालीन अवकाश के बाद नियुक्तियां मिल सकती है। लोक शिक्षण संचालनालय ने नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। 500 से ज्यादा डबल डिग्री वाले चयनित अभ्यर्थियों का एक बार फिर से वेरीफिकेशन किया जाएगा। वेरीफिकेशन में पात्र होने पर ही अभ्यर्थियों को शालाओं में नियुक्तियों दी जाएगी।

रोक दी गई थी नियुक्ति

बताया गया है कि मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) में अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद नियुक्तियों मिली है। दस्तावेजों के वेरीफिकेशन के समय डिग्री वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया था।

अपात्र होने पर नहीं होगी नियुक्ति

डबल डिग्री वाले अभ्यर्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शालाओं में नियुक्ति को लेकर आदेश पहले जारी किए गए हैं। नियुक्तियों से पहले एक बार फिर से 500 से ज्यादा डबल डिग्री वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। वेरीफिकेश में पात्र होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। अपात्र अभ्यर्थियों नियुक्ति नहीं दी जाएगी। नियुक्तियों के लिए डबल डिग्री वाले अभ्यर्थी करीब 5 सालों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

इन्हें किया जाएगा मान्य

एक डिग्री स्वाध्यायी, पत्राचार दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से और दूसरी डिग्री नियमित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को मान्य किया जाएगा। इसी प्रकार दोनो डिग्री स्वाध्यायी, पत्राचार दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से होने की स्थिति में अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता मान्य की जाएगी।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story