मध्यप्रदेश

MP : रामलीला बंद कराने पहुची पुलिस पर ग्रामीणो ने बोला हमला, इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मी घायल

MP : रामलीला बंद कराने पहुची पुलिस पर ग्रामीणो ने बोला हमला, इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मी घायल
x
एमपी। (MP News) : रामलीला का आनद उठा रहे तीन सैकड़ा ग्रामीण उस समय भड़क गये जब 100 डायल वाहन से पहुची पुलिस रामलीला बंद करवाने लगी। इससे आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर पत्थर बाजी करने के साथ ही हमला बोल दिये। यह घटना प्रदेश के रतलाम जिला अंतर्गत आलोट के बर्डिया राठौर गांव की है। जंहा लॉकडाउन में रामलीला चल रही थी।  

इस घटना में पुलिस के सब इंस्पेक्टर आरसी गौड़, आरक्षक विक्रम चौधरी और वाहन चालक अशोक चौहान घायल हो गये। ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर एसडीओपी और थाना प्रभारी गांव पहुंचे। पुलिस बल ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को मौके से भगाया।

लाइट बंद कर किया हमला

बताया जा रहा है कि बुधवार रात डायल 100 को सूचना मिली थी कि बर्डिया राठौर गांव में लॉकडाउन में रामलीला चल रही है। इसमें 200 से 300 लोग उपस्थित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने ग्रामीणों से रामलीला बंद करने को कहा। ग्रामीणों ने रामलीला बंद करने से इनकार कर दिया। जब पुलिस वालों ने दबाव बढ़ाया तो नाराज ग्रामीणों ने लाइट बंद कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिये।

65 ग्रामीणो पर मामला दर्ज

पथराव करने वाले 15 नामजद और 50 अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों और वाहन चालक का इलाज के लिए आलोट स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

Next Story