
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी में 10 दिनों तक...
मध्यप्रदेश
एमपी में 10 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
9 Sept 2022 3:25 PM

x
अक्टूबर माह में मनाए जा रहे दशहरा एवं दीपावली पर्व के दौरान स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
MP School News: इस वर्ष अक्टूबर माह में ही दशहरा और दीपावली भी मनाई जा रही है। कैलेंडर के अनुसार दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है तो वही दीपावली 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दोनो ही त्यौहारों में स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टी का समय घोषित कर दिया है।
कुल 10 दिन का होगा अवकाश
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्रटी को लेकर जो आदेश जारी किया है उसके तहत इस वर्ष दशहरा का अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक यानि की 4 दिन का रहेगा। वहीं, दीपावली पर 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक यानि की 6 दिन का अवकाश रहेगा। यह अवकाश छात्रों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी घोषि किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए है।
स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश...
राज्य शासन द्वारा प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु अवकाश घोषित #JansamparkMP pic.twitter.com/kKW7JkY1ZB
— School Education Department, MP (@schooledump) September 9, 2022
Next Story