
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Police e-FIR : अब...
MP Police e-FIR : अब घर बैठे दर्ज करा सकेंगे FIR, वीडियो देख जानिए क्या है प्रोसेस

Bhopal / भोपाल : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नागरिको के लिए बड़ी खबर है। अब वाहन और सामान्य चोरी की FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। अब प्रदेश के आम नागरिक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से घर बैठे Online E-FIR दर्ज करा सकेंगे। साथ ही अपनी FIR पर कार्रवाई का स्टेटस भी जान पाएंगे। और रिपोर्ट की कॉपी भी जान पाएंगे। वह भी बहुत आसान तरीके से। जानकारी के मुताबिक इस वक्त MP Police द्वारा E-FIR की सुविधा ट्रायल फेस में चल रही है।
इन मामलो में कर सकेंगे E-FIR :
- वाहन की चोरी (15 लाख से कम हो )
- सामान्य चोरी ( 1 लाख से कम हो )
- मामले में आरोपी अज्ञात हो।
- घटना में चोट / बल का प्रयोग न हुआ हो।
कैसे करे E-FIR फाइल ?
मप्र पुलिस की वेबसाइट https://mppolice.gov.in/ पर जाकर कोई भी E-FIR फाइल कर सकता है। और उसके बाद FIR का स्टेटस भी जान सकता है।
अब E-FIR की सुविधा भी आपके पास, मध्यप्रदेश पुलिस का सहयोग आपके साथ
— Home Department, MP (@mohdept) August 18, 2021
अब आपको FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं है। मध्यप्रदेश पुलिस ने E-FIR की सुविधा शुरू कर दी है। @drnarottammisra #JansamparkMP pic.twitter.com/xxJPK7ZeLb