मध्यप्रदेश

MP Police Constable Exam 2021 : PEB जल्द जारी कर सकता है पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख

MP Police Constable Exam 2021 : PEB जल्द जारी कर सकता है पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख
x
MP Police Constable Exam 2021:  मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने के बाद अब जल्द ही MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (MP Police Constable Exam 2021) की तारीख घोषित की जा सकती है। 

MP Police Constable Exam Date 2021: मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने के बाद अब जल्द ही MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (MP Police Constable Exam 2021) की तारीख घोषित की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) इस महीने के अंत तक तारीखों का ऐलान कर सकता है।

बता दें कि 4 हजार पदों के लिए प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा होना है। इससे पहले कोरोना के चलते दो बार परीक्षा की तारीख टाली जा चुकी है।

पुलिस आरक्षक के 4 हजार पद है खाली

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती 4 हजार पदों पर की जानी है।

इसके लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने 2020 में 25 नवंबर को विज्ञापन जारी किया था आरक्षक के 4 हजार पदों के लिए 10 लाख आवेदन पीईबी को मिले हैं।

इन 4 हजार पदों में 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 (Police Constable Recruitment Test 2020) पहले 6 मार्च को आयोजित की जानी थी लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते इसे 6 जून तक टाल दिया गया था।

लेकिन 6 जून तक भी स्थितियां कंट्रोल में नहीं आने के चलते पीईबी (PEB) ने एक बार फिर परीक्षा को अगली तारीख के लिए टाल दिया गया था अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि PEB इस महीने के अंत तक परीक्षा की नई तारीख घोषित कर सकता है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story