
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP News: रात को सोते...
MP News: रात को सोते समय अजगर ने निगला युवक का हाथ, चीख पुकार सुन परिजनों ने बचाया

सांकेतिक तस्वीर
Tikamgarh / टीकमगढ़। प्रदेश के निवाड़ी में रात के समय घर में सो रहे एक युवक का हाथ अजगर ने निगल लिया। युवक की जब नीद खुली तो देखा कि उसका हाथ अजगर के मुँह में है। वह घबरा कर चिल्लाने लगा जिसके बाद आये परिजनों ने उसे बचाया और अजगर को एक मच्छरदानी में कैद कर दिया। वहीं युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूक करने वाले ओझा के पास ले जाया गया।
भोपालपुरा गांव का मामला
जानकारी के अनुसार प्रदेश के निवाड़ी के भोपालपुरा गांव निवासी कैलाश अहिरवर उम्र 28 वर्ष शुक्रवार की रात जमीन पर सो रहे थे। रात के समय अजगर आया और उसके हांथ को अपने मुँह में डाल लिया। अचानक से कैलाश की नीद खुली तो देखा कि एक बड़ा अजगर उसके हांथ को निगल रहा है। वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग आये और अजगर से बचाया।
बिगड़ने लगी तबियत
बताया जाता है कि युवक का पूरा हाथ अजगर निगल गया था। ऐसे में उसके हाथ से रक्त बहने के साथ ही उसकी तबियत बिगडने लगी। जिस पर परिजन घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय एक ओझा के पास लेजाकर झाड़फूंक कराने लगे।
पुलिस ने समझाया
इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने पीडित के परिवार से बात कर उन्हे समझाने का प्रयास किया। लोगों को बताया गया कि इस झाड़फू के बजाय कैलाश को अस्पताल ले जाया जाय। लेकिन परिवार के लोग कोई संतोष जनक जवाब नही दिये।
जब इस मामले की जानकारी पृथ्वीपूर एसडीएम तरूण जैन को हुई उन्हेने पुलिस को निर्देश दिये हैं कि रोगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया जाय।