
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Lok Sabha Election...
Live MP Lok Sabha Election 2024 Live Updates: पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, अब तक 44.43% मतदान

MP Lok Sabha Election 2024
MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आज 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में मतदान हो रहें हैं। राज्य में 2 घंटे में 15 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। शहडोल, सीधी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला और छिंदवाड़ा में लोकसभा निर्वाचन के लिए वोटिंग जारी है। बालाघाट के नक्सल प्रभावित दुगलई बूथ पर सुबह पौने दस बजे 100 फीसदी मतदान हो गया। यहां 80 मतदाता हैं। अब तक 44.43% मतदान हो चुका है।
पहले चरण में 6 सीटों पर 1.13 करोड़ से अधिक मतदाता कुल 88 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे अधिक प्रत्याशी जबलपुर लोकसभा सीट में 19 और सबसे कम 10 प्रत्याशी शहडोल सीट पर हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, शाम 6 बजे तक चलेगा। नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर जबलपुर में एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलिकॉप्टर भी रखा गया है। (लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग पर बनें रहें।)
Live Updates
- 19 April 2024 9:14 AM
MP Lok Sabha Chunav 2024: अब तक 44.43% मतदान
मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा सीटों में पहले चरण में आज मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक 44.43% मतदान हुआ।
बालाघाट- 52.83%
छिंदवाड़ा- 49.68%
जबलपुर- 39.63%
मंडला- 49.68%
शहडोल- 40.82%
सीधी- 34.65%
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा के दो गांवों में मतदान का बहिष्कार
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में 2 गांव में चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया। बीजागोरा और कोहटमाल गांव में मतदान दल ने ही अपने वोट डाले है। दोनों गांव के लोगों का कहा है कि जलाशय के डूब क्षेत्र से परेशान हैं, इसलिए वोट नहीं डालेंगे।
- 19 April 2024 7:12 AM
MP में 6 सीटों पर 88 कैंडिडेट मैदान में
मध्यप्रदेश में पहले चरण के हो रहे लोकसभा चुनाव में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में शुक्रवार को सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट सीट पर वोटिंग हो रही है। इनमें 81 पुरुष और 7 महिला कैंडिडेट हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी जबलपुर लोकसभा सीट और सबसे कम कैंडिडेट शहडोल लोकसभा सीट पर हैं। इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे।
कहां कितने प्रत्याशी
- जबलपुर- 19
- सीधी- 17
- छिंदवाड़ा- 15
- मंडला- 14
- बालाघाट- 13
- शहडोल- 10
- 19 April 2024 6:55 AM
सीधी लोकसभा: 20 लाख मतदाता 17 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
सीधी लोकसभा सीट पर आज 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो रहा है। यहां 20 लाख मतदाता 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी शिक्षण संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, दुकानों तथा कारखानों पर लागू होगा।
- 19 April 2024 6:33 AM
MP की 6 लोकसभा सीटों में कहां, कौन आमने-सामने
मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में 1.13 करोड़ मतदाता वोट कुल 88 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। सबसे अधिक 19 प्रत्याशी जबलपुर और सबसे कम 10 प्रत्याशी मंडला लोकसभा सीट में हैं।
कहां, कौन आमने-सामने
लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुलनाथ जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव सीधी डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल शहडोल हिमाद्री सिंह फूंदेलाल मार्को मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम बालाघाट भारती पारधी सम्राट सिंह सरस्वार - 19 April 2024 6:28 AM
एमपी में सुबह 11 बजे तक 30.46% मतदान
मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में सुबह 11 बजे तक 30.46% मतदान हो चुका है.
बालाघाट - 35.64%
छिंदवाड़ा - 32.51%
जबलपुर - 27.41%
मंडला - 32.03%
शहडोल - 29.57%
सीधी - 26.03%
- 19 April 2024 6:23 AM
एमपी लोकसभा चुनाव 2024: 2 घंटे में 15% वोटिंग
पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत.
बालाघाट 16.53%, छिंदवाड़ा 15.50%, जबलपुर 13.50%, मंडला 16.39%, शहडोल 14.49%, सीधी 13.57%
नोट- सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान