मध्यप्रदेश

MP : बीमारी का पता नहीं 24 घंटे में 3 बच्चों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती 

MP : बीमारी का पता नहीं 24 घंटे में 3 बच्चों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती 
x
Shivpuri के Kolaras में बच्चो की मौत : बीमारी का पता नहीं 24 घंटे में 3 बच्चों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती  शिवपुरी / Shivpuri : कोलारस थाना (Kolaras) आंतर्गत आदिवासी बाहुल्य बैरसिया बस्ती (Biarasia Basti) के बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया जहां इलाज के दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई। तो वहीं 4 बच्चों का अभी भी इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डाक्टर भी रोग का पता नही लाग पा रहे हैं। 

शिवपुरी / Shivpuri : कोलारस थाना (Kolaras) आंतर्गत आदिवासी बाहुल्य बैरसिया बस्ती (Biarasia Basti) के बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया जहां इलाज के दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई। तो वहीं 4 बच्चों का अभी भी इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डाक्टर भी रोग का पता नही लाग पा रहे हैं।

ऐसे बीमार हुए बच्चे

बताया जाता है कि गांव में शुक्रवार को एक फेरी वाला तरबूज बेचने आया था। बच्चों ने तरबूज खरीदा और खाया। बताया जाता है कि इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई तो वही अन्य चार बच्चो का इलाज चल रहा है।

गांव पहुंची टीम

बच्चों के बीमार होने की जानकारी होने के बाद प्रशासन गांव पहुंचा। लोगो से जानकारी एकत्र की तो वहीं कई लोगों की बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले ने कोविड जांच की। बताया जाता है कि रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की असली वजह का पता चलेगा।

बीएमओ ने कहा

कोलारस बीएमओ (Shivpuri Kolaras BMO) डॉ. अल्का त्रिवेदी (Dr Alka Trivedi) ने कहा कि बच्चों को उल्टी हो रही थी साथ ही हल्का बुखार भी था। तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। कुछ बच्चों का इलाज चल रहा है। वही बच्चों का कोविड रैपिड एंटीजन सैंपल भी लिया गया है। जो निगेटिव आई है। बच्चे किस कारण बीमार हुए हैं सही कारणों का पता नही चला है।

Next Story