
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP: पत्नी को फ़ोन में...
MP: पत्नी को फ़ोन में बात करते देख पति को आया गुस्सा, हांथ काटकर ले गया....जानिए पूरा मामला...

MP Crime News: पत्नी के फोन पर बात करने से नाराज एक पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काट दिया और हाथ को अपने साथ लेकर भाग गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को महिला लहूलुहान हालत में मिली। पत्नी का आरोप है कि पति चरित्र शंका करता था। मामला अशोकनगर की कबीरा रोड पर स्थित जगदम्बा कॉलोनी का है।
आरोपी कमल अहिरवार अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। महिला मोबाइल पर बात करती थी तो पति संदेह करता था। पीड़िता ने बताया म कि वह अपने रिश्तेदारों से बात करती थी तो पति को शक होता था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति ने रात में उसके हाथ को अपने पैर से दबा लिया और कुल्हाड़ी से काट दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान महिला का कटा हाथ देखकर उसके बच्चे उसे अस्पताल लेकर जाने लगे, इसी बीच पुलिस पहुंच गई और अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं गुरुवार की दोपहर में पुलिस मौके पर पहुंची और एक बार फिर महिला के हाथ की तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर महिला का हाथ मिल गया है।
मिथलेश की शादी कमल सिंह से करीब 16 साल पहले हुई थी। दोनों की चार संतानें हैं जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। पूर्व में परिवार बरखेड़ी गांव में रहता था लेकिन वहां भी दोनों के बीच में झगड़े होते थे, जिस कारण कोरोना के बाद जगदम्बा कॉलोनी में प्लाट लेकर मकान बनाकर रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि पति कमल सिंह पैर से दिव्यांग है जबकि महिला का एक हाथ पहले से ही ठीक से काम नहीं करता है। वारदात को लेकर एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। पत्नी का कहना है इसी कारण पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।