मध्यप्रदेश

MP : पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन

News Desk
3 May 2021 9:12 AM GMT
MP : पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन
x
भोपाल। पूर्व मंत्री, विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का रविवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद वे यहां उपचाररत थे। कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बुंदेलखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राठौर को दमोह विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया था। चुनाव के दौरान वे संक्रमित हुए थे। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राठौर की पार्थिव देह को उनके गृह नगर ले जाने की अनुमति दी है। इस संबंध में कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

बताया गया है कि उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। राठौर विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भी थे। कमल नाथ सरकार में वाणिज्यिक कर मंत्री थे। राठौर के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शोक जताते हुए कहा है कि यह उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बृजेंद्र राठौर नहीं रहे। मेरे निकटतम साथी योग्य राजनेता लोकप्रिय जन नेता इतनी जल्दी चले जाएंगे, कभी सोचा भी नहीं था। मेरे पारिवारिक सदस्य चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। आपको बता दें कि राठौर चार बार विधायक रहे। वे बुंदेलखंड अंचल के बड़े कांग्रेस नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने निवाडी और पृथ्वीपुर दोनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा और जीता। वर्तमान में वे पृथ्वीपुर विधानसभा से विधायक थे। वे टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर के निवासी थे। क्षेत्र में उनकी छवि दबंग नेता के तौर पर थी।

Next Story