
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP : पहले नाम बदलकर...
MP : पहले नाम बदलकर शादी की, फिर पत्नी को धर्म परिर्वतन करने बनाया दबाव, नहीं मानी तो इतना पीटा की टूट गई रीढ़ की हड्डी

Agar / आगर। जिले के सुसनेर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए पत्नी को मजबूर करने उसे इताना पीटा की उसके रीढ़ की हड्डी टूट गई। जिससे वह खडी नही हो पाती है। वहीं महिला को घर में कैद कर दिया। उसके आने जाने में पाबंदी लगा दी गई। किसी तरह महिला पति के पास से भागकर आपने मायके आ गई। मायके के लोगों ने थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवा दिया है।
हिन्दू रीति रिवाज किया था विवाह
जानकारी के अनुसार तीन वार्ष पहले इरफान नाम के युवक ने रोहन बनकर एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इरफान कॉलेज में युवती को मिला था। तब उसने अपना नाम रोहन बताया था। दोनों घर से भागकर हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। शादी के बाद दोनों पहले तो ठीक रहे लेकिन बाद में पता चला कि वह तो दूसरे सम्प्रदाय का है।
दोबारा किया निकाह, बदल दिया नाम
वहीं शादी के बाद इरफान उर्फ रोहन युवती को इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन वह नही मानी। पति पत्नी में अक्सर इसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। इरफान ने पत्नी को मजबूर करते हुए फरवरी 2021 में दोबारा जबरन निकाह कर किया। उसका नाम बदलकर आलिया बी कर दिया। इरफान से उसे दो बच्चे भी हैं।
घर से निकलने पर लगाया पाबंदी
थाने में शिकायत करने पहुची पीड़ित महिला ने बताया कि इरफाने ने उसपर दबाव बनाते हुए उसके घर से निकलने तक में पाबंदी लगा दी। उसके घर से निकलने पर उसके साथ हो लेता था। घर आने वाले लोगों से मिलने नही देता था। बताया जाता है कि एक दिन महिला को मौका मिला वह भागकर अपने मायके आ गई। उसने सारी बात बताई।
जिसके बाद परिजन उसे साथ लेकर सुसनेर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सुसनेर टीआई राजीव उइके ने बताया कि मारपीट और लव जिहाद का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।