मध्यप्रदेश

MP e-Nagar Palika Portal: ऑनलाइन जान सकेंगे आवेदन की स्थिति, 378 निकायों में बनेंगे आईटी विंग

MP e-Nagar Palika Portal
x
MP e-Nagar Palika Portal: मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) द्वारा ई-नगर पालिका पोर्टल (MP e-Nagar Palika Portal) पर सेवाओं को जोड़ा जा रहा है।

MP e-Nagar Palika Portal: मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) द्वारा ई-नगर पालिका पोर्टल (MP e-Nagar Palika Portal) पर सेवाओं को जोड़ा जा रहा है। इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि आवेदक अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को जान सकेंगे। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 378 निकायों में अब सभी सेवाएं ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ई-नगर पालिका पोर्टल पर सेवाओं को जोड़ा जा रहा है।

आवेदनों पर कार्रवाई करने के लिए सभी निकायों में आईटी विंग बनाया जाएगा। आईटी विंग के ही कर्मचारी जोन और वार्ड कार्यालय में हांगे। गौरतलब है कि ऑनलाइन सेवा को आम जन के लिए आसान बनाने और प्राप्त आवेदनां पर कार्रवाई करने के लिए सरकार द्वारा ऐसा किया जा रहा है। सर्तमान समय में भवन अनुज्ञा, टैक्स जमा करने सहित 23 सेवाओं को ही ऑनलाइन किया गया है।

किया जा रहा संसोधन

बताते हैं कि नगरीय निकाय और आवास विभाग ई-नगर पालिका पोर्टल (MP e-Nagar Palika Portal) में संसोधन कर रहा है। इसमें नए आवेदनों को शामिल किया जा रहा है। आवेदन के तुरंत बाद आवेदनकर्ता के मोबाइल पर सूचना मिल जाएगी। इसके जरिए आवेदन अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति जान सकेंगे। पोर्टल पर निकायों का कॉल सेंटर नंबर भी होगा। जिसमें वे आवेदन भर सकेंगे। जिसमें वे आवेदन भरने, आवेदन में किसी तरह की समस्या आने पर इस नंबर की मदद से आईटी विंग के अधिकारी-कर्मचारियों की मदद ले सकेंगे।

कैसे होगी भर्ती

आईटी विंग में कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स की मदद से की जाएगी। इसके अलावा मुख्य पदों पर नियमित भर्तियां ही की जाएगी। इसमें मुख्यालय स्तर पर आईटी विंग की एक टीम होगी, जो निकायों को तकनीकी सहयोग करेगी।

378 निकायों के लिए कार्ययोजना

बताया गया है कि प्रदेश के 378 निकायों में सभी सेवाएं ऑनलाइन करने कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उक्त सभी निकाय नए हैं। जिसमें कई पद खाली है। इन पदो के साथ आईटी के पद भी भरे जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को निकाय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना होगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी निकायों में बजट आवंटित किया जाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story